दमोह: पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के निर्देशन में शहर और पूरे जिले में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान जारी रखा। आज पुन: सीएसपी अभिषेक तिवारी, देहात टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई देहात रचना मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ ने रेलवे स्टेशन सहित और भी अन्य जगह दबिश दी।
उधर, सीएसपी अभिषेक तिवारी और टीआई रचना मिश्रा ने नरसिंहगढ़ माय सीमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की गतिविधियां और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन को सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पुलिस से समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
