रीवा/गुढ़:गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव में नहर के आधे अधूरे कार्य को पूरा करवाने एवं पानी छोड़े जाने को लेकर भारतीय सर्व सेवा संगठन ग्राम वासियों के साथ 25 अप्रैल से अनिश्चित कालीन धरना की शुरुआत की गई है और आज धरना का दूसरा दिन चल रहा है.दोपहर नायब तहसीलदार महिमा पाठक एवं बाणसागर विभाग के अधिकारी धरना स्थल पहुंच कर अनशनकारियों के साथ नहर का अवलोकन किया और रविवार से ही नहर में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया.
लेकिन भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं अनशन में बैठे ग्राम वासियों द्वारा कहा गया कि जब तक नहर में मशीन जाकर नहीं लग जाती तब तक यह धरना स्थगित नहीं किया जाएगा. अगर आप कह रहे हैं कि कल रविवार को मशीन आ जाती है तो मशीन नहर में लग जाने के बाद ही धरना का समाप्त किया जाएगा क्योंकि यह भारतीय सर्व सेवा संगठन है यह आश्वासन से मानने वाली नहीं है यह आम जनता को कार्य करवा कर दिखाती है.
संगठन के अध्यक्ष उमेश पीडि़हा एवं उनके साथ बैठे लोगों को अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कल रविवार को ही मशीन भेज कर नहर में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा लेकिन उमेश पीडि़हा ने कहां की धरना तभी स्थगित किया जाएगा जब नहर में मशीन आकर कार्य शुरू कर देगी क्योंकि हमको आश्वासन नहीं कार्य चाहिए.
