भाजपा का कल से 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं बूथ प्रबंधन प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने के लिए कल से प्रदेशभर में 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा की ओर से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री अग्रवाल ने बताया कि बूथ विजय अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश शासन के मंत्री सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 13 मार्च से 10 दिनों तक हर दिन दो घंटे बूथ पर रहेंगे। 22 मार्च तक चलने वाले बूथ विजय अभियान के तहत प्रदेश के 64523 बूथों पर 41 लाख पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे और जनता से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ 10 प्रतिशत वोट वृद्धि के लिए कार्य किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री ने बताया कि बूथ विजय अभियान 13 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें पार्टी के सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बूथों पर जाएंगे और मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। अभियान के 10 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता 370 वोट हर बूथ पर बढ़ाने और प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए युवा मतदाताओं के साथ लाथार्थियों से भी संपर्क करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 से 19 साल की आयु के 16 लाख मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ प्रबुद्धजन की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कर उनसे बूथ में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

Next Post

गंभीर अनियमितता पर रतलाम नगर निगम आयुक्त गहरवार निलंबित

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल,  राज्य शासन ने रतलाम नगर पालिक निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को गंभीर अनियमितता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने निलंबन संबंधी आदेश आज जारी कर दिये हैं। […]

You May Like