गोविंद सिंह कांग्रेस के लिए ‘द्रोणाचार्य’, पूरी कांग्रेस एक परिवार : पटवारी

भोपाल,  मध्यप्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि श्री सिंह कांग्रेस के ‘द्रोणाचार्य’ हैं और पूरी कांग्रेस एक परिवार है।
श्री पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि डॉ सिंह कांग्रेस के लिए पितातुल्य हैं। श्री पटवारी ने डाॅ सिंह के संदर्भ में कहा कि उन्होंने ही पुरजोर कहा था कि जीतू पटवारी को पार्टी का अध्यक्ष बनाओ। डॉ सिंह कांग्रेस के ‘द्रोणाचार्य’ हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार के लोग संघर्ष की स्थिति में पार्टी की विचारधारा को घर-घर ले जाएंगे। डॉ सिंह कांग्रेस के अग्रज हैं।
श्री पटवारी ने डॉ सिंह के भाजपा में जाने की अटकलों को मीडिया द्वारा फैलाई गई खबर बताया।
कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी के भाजपा में शामिल होने के बाद से डॉ सिंह के भी भाजपा में जाने की अटकलें लगातार लगाई जा रहीं थीं। कल उन्होंने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया था।

Next Post

तीन जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल,  भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई में आज तीन जिलों कटनी, छिंदवाड़ा और मुरैना कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हो गए। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष […]

You May Like