मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्चन आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आयेगी।
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म में जया बच्चन की भी अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि जया बच्चन इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आयेगी। इस रोल को निभाने के लिए करण जौहर को उन्हें काफी मनाना पड़ा था, जिसके बाद वह इसे करने के लिए मान गईं।
जया बच्चन इससे पूर्व करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ में काम कर चुकीं हैं। फिल्म में जया बच्चन के अलावा शबाना आजमी की भी अहम भूमिका होगी।इस फिल्म में दोनों के रोल को दमदार बनाने के लिए दोनों के लुक और आउटफिट्स तक पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।
Next Post
तीन कृषि कानून रद्द होंगे, आंदोलनरत किसान घर लौटें : मोदी
Fri Nov 19 , 2021
नयी दिल्ली 19 नवंबर (वार्ता) सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साल से अधिक समय से आंदोलनरत किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की आज घोषणा की और आंदोलनरत […]

You May Like
-
December 20, 2021
उप्र में अगले पांच साल में बनेंगी पांच लाख करोड़ रुपये की सड़कें: गडकरी
-
December 22, 2021
भाजपा को मिले जनादेश को नहीं पचा पा रहा विपक्ष : प्रह्लाद जोशी
-
August 23, 2021
77 वर्ष की हुयी सायरा बानु