कलेक्टोरेट से लेकर बस स्टैंड तक के वाटर कूलर हो गए फेल, पेयजल की किल्लत

कई जगह के हो गए हैं वाटर कूलर खराब, मरम्मत कराने में छूट रहे पसीने, कलेक्ट्रेट में पानी के लिए परेशान हो रहे कर्मचारी व आम जनता

सिंगरौली : जिला मुख्यालय में अप्रैल महीने से ही पेयजल की किल्लत मची हुई है। आलम यह है कि नगरीय क्षेत्र में यात्रीप्रतिक्षालय बस स्टैंड से लेकर जिला चिकित्सालय एवं कलेक्टोरेट परिसर में वाटर कूलर शोपीस बनने से अधिकांश लोगों को ठंडा पेयजल नही मिल पा रहा है और सार्वजनिक स्थानों में पेयजल की किल्लत मची हुई है।
आलम यह है कि मई महीने े शुरूआती दिनों से ही जिले का टेंपरेचर 44 डिग्री के पार पहुंच रहा है। जिले में गर्मी पूरे शबाब पर है। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तो स्थिति भयावह हो रही है । जिस तरीके से शुक्र वार को सिंगरौली का टेंपरेचर 44 डिग्री पर पहुंचा तो ऐसा प्रतीत हुआ कि आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में सड़के खाली नजर आ रही थी। रोजमर्रा पर निकलने वाले लोग अपनी-अपने काम निपटाकर इस गर्मी से बचने के लिए घरों में रहते हैं।

लेकिन जिनके जरूरी कार्य थे उन्हें मजबूर होकर इस बेतहाशा गर्मी में भी सड़कों पर निकलना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने रुमाल-गमछा का सहारा लेकर लू से अपने आप को बचाते नजर आए। इधर बता दे की इन दोनों गर्मी पूरी तरीके से अपने शबाब पर है। इसके बावजूद नगर निगम सिंगरौली के द्वारा गर्मी में ठंडा पानी पिलाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए वाटर कूलर के मरम्मत को लेकर गंभीर नही दिखाई दे रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिला मुख्यालय बैढऩ के कई ऐसे चिन्हित सार्वजनिक स्थल है। जहां वाटर कूलर बदहाल हालत में पड़े हुए हैं। इसके बावजूद नगर निगम सिंगरौली के जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर मरम्मत कार्य नही कराया। जिसके चलते आम जनता पानी के लिए परेशान हाल है। ठंडा पानी पीने के लिए मजबूरन पैसे खर्च करने पर है। इस गंभीर समस्या की ओर ननि आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया।
बदहाल पड़े हैं वाटर कूलर
जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए नगर निगम के वाटर कूलर धूल फांक रहे हैं। बताया जाता है कि वाटर कूलर से पानी नही निकल रहा है। बस स्टैंड मल्हार पार्क के सामने वाटर एटीएम बना है। जहां शोपीस साबित हो रहा है। इसी तरह जिला अस्पताल का वाटर कूलर भी गर्म पानी दे रहा है। अस्पताल आए इलाज करवाने मरीज को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन सहित नगर निगम लोगों को ठण्डा जल नही उपलब्ध करा पा रहा है ।
कलेक्टोरेट के फस्ट फ्लोर का वाटर कू लर खराब
कलेक्ट्रेट भवन के फस्ट फ्लोर का भी वाटर कूलर लगाया गया है। लेकिन वाटर कूलर ठंडा पानी नही दे रहा है। गर्म पानी निकलने के चलते लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। जबकि कलेक्ट्रेट भवन में प्रतिदिन जिले भर की जनता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर साथ ही जरूरी कार्य के लिए पहुंचती है। लेकिन कलेक्ट्रेट में प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी तक नसीब नही है। गत दिवस इस तरह का नजारा कलेक्ट्रेट में देखने को मिला है। जहां कई लोग वाटर कूलर के पास पानी पीने जाते थे। लेकिन गर्म पानी निकलने की वजह से लोग वापस लौट आते थे। ठंडा पानी न मिलने की वजह से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी काफी परेशान दिखाई देते हैं। अधिकांश कर्मचारियों ने बताया कि हम लोग घर से ठंडा पानी लेकर कार्यालय आते हैं।

Next Post

सड़क हादसे में मोटरसाइकि ल सवार पटवारी के पुत्र की मौत

Sat May 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email राहगीर युवक की हालत नाजुक, वाराणसी रेफर सरई :सरई थाना क्षेत्र के ग्राम कोनी सड़क में एक राहगीर युवक को बेकाबू मोटरसाइकिल चालक पटवारी के पुत्र ने टक्कर मार दिया। जहां दोनो लोग घायल हो गये। घायलों […]

You May Like