महाकाल दर्शन,पूजन,अभिषेक,दान और लड्डू से मंदिर को मिले 200 करोड

उज्जैन: महाकाल दर्शन, पूजन अभिषेक, दान और लड्डू की बिक्री से महाकालेश्वर मंदिर की सालाना आय 200 करोड रुपए तक पहुंच गई है. इस धार्मिक संस्थान से करोड़ों का भुगतान ठेकेदारों का बकाया है.नवभारत ने जब इस संबंध में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कुछ भुगतान होना अभी बाकी है. ऐसे में तेजी से बकाया भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है. लगभग 1 हफ्ते में बकाया भुगतान कर दिया जाएगा.
श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी, ढर्रा वही
महाकाल लोक बनने के पश्चात विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं, उनकी सुलभ दर्शन व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर परिसर में कई निर्माण एजेंसियों के माध्यम से विकास कार्य संचालित किया जा रहे हैं. दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद आंतरिक व्यवस्थाओं का जिम्मेदारों ने ढर्रा नहीं सुधारा.
ऑडिट के बाद सभी का भुगतान होगा
नवभारत से चर्चा में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि फाइल का अनुमोदन कराना होता है. ऑडिट के बाद सभी का भुगतान कर देंगे.
धार्मिक काम में हां कर देते हैं ठेकेदार
धार्मिक कार्य होने से ठेकेदार पहले तो लाखों करोड़ों के काम कर देते हैं, जब भुगतान अटकता है तो अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं. पूर्व में एक ठेकेदार ने तो आत्महत्या करने की धमकी भी दे दी थी, तब कहीं जाकर तत्काल कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा संज्ञान लिया गया था और 44 लाख का भुगतान कराया गया था.

Next Post

मवेशियों के साथ नशीली दवा की तस्करी

Tue Apr 8 , 2025
सतना: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 40 मवेशियों को अवैध तौर पर ले जा रहे आरोपियों को पकडक़र पुलिस ने जांच की तो मवेशियों के साथ-साथ नशीली दवा की तस्करी का भी खुलासा हो गया. इस मामले में पुलिस द्वारा ट्रक चालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया […]

You May Like