रक्षा मंत्रालय ने इलेक्ट्राॅनिक वारफेयर सूट के लिए 2385 करोड़ रूपये का अनुबंध किया

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट के अधिग्रहण के साथ-साथ संबंधित उपकरणों को एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों में फिट करने के लिए 2,385.36 करोड़ रुपये की कुल लागत से एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरु के साथ किया गया है। यह खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत की जायेगी। इस अनुबंध पर सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

यह अत्याधुनिक वारफेयर सूट प्रतिकूल परिस्थितियों में हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमता में बढोतरी करेगा। अधिकांश सब-असेंबली और पुर्जे स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त किए जाएंगे। यह परियोजना एमएसएमई सहित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी और प्रोत्साहित करेगी।

Next Post

प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर दिल्ली सरकार कसेगी नकेल : आशीष सूद

Mon Apr 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को कहा कि हम दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह का व्यवसायीकरण बर्दाश्त नहीं करेंगे और बच्चों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हर तरह के प्रयास करेंगे। श्री सूद ने आज कहा […]

You May Like