नयी दिल्ली 15 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी है।
श्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, “झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है।”
प्रधानमंत्री ने जनजातीय नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया, “भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्यरत रहे। देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।”
Next Post
मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, जनजातीय गौरव दिवस समारोहों का करेंगे उद्घाटन
Mon Nov 15 , 2021
नयी दिल्ली 15 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय नेता नायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को सोमवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने एक संदेश में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आदर पूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज […]

You May Like
-
October 24, 2021
रूस के काल्मिकिया में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
-
September 16, 2021
‘संसदीय लोकतंत्र से लोगों को जोड़ेगा, संसद टीवी’
-
August 12, 2022
‘भाजपा, बिहार में अपराध, परिवारवाद के खिलाफ लड़ती रहेगी’
-
April 13, 2022
उथप्पा और दुबे के तूफान में उड़े बेंगलुरु के चैलेंजर्स
-
November 4, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन योजना-2014 को बरकरार रखा