बादलों-सूर्यदेव के बीच चला लुकाछिपी का खेल

जबलपुर: मौसम की रंगत पल-पल बल रही है। रविवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा।  दिनभर सूर्यदेव और बादलों के बीच   लुकाछिपी का खेल चलता रहा।   मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है।    एक हरियाणा के ऊपर चक्रवात है एवं दूसरा दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर हवा का चक्रवात है दो दिन अभी मौसम लगभग इसी प्रकार रहेगा। मौसम विभाग की माने तो सक्रिय मौसम प्रणालियों से आज भी अंधड़ और बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि वज्रपात के साथ अंधड़ चलती है। बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के वक्त आद्रता 52 और शाम को 28 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 6 से7  किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर माध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवाओं में अस्थिरता बनी हुई है। अरब सागर से नमी आ रही है। जिसके असर से मौसम का मिजाज बदल गया है।

Next Post

श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस का अहंकार खत्म करना है

Mon Apr 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुख्यमंत्री ने पोलायकलां और सुसनेर में चुनावी जनसभा को किया संबोधित शाजापुर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में शाजापुर जिले के पोलायकलां में आमसभा को संबोधित […]

You May Like