नयी दिल्ली, 31 जुलाई(वार्ता) बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जनता दल (यू) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया हैै।
जनता दल (यू) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को यहां हुई बैठक में श्री सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पेश किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। श्री सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास पात्र माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया गया। श्री आरसीपी सिंह को हाल ही में केन्द्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया है
बैठक में श्री कुमार, श्री आरसीपी सिंह, श्री राजीव रंजन सिंह, पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री राजीव रंजन सिंह बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गये हैं और पार्टी में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं।
Next Post
मुस्लिम महिला अधिकार दिवस रविवार को मनाया जायेगा
Sat Jul 31 , 2021
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) तीन तलाक को अपराध घोषित किये जाने वाले दिन एक अगस्त को ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक अगस्त 2019 के दिन […]

You May Like
-
January 17, 2023
‘भारत को सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है मोदी सरकार’
-
September 9, 2021
नीट पीजी 2021 आयोजित करने पर रोक लगाने से ‘सुप्रीम कोर्ट’ का इनका
-
August 9, 2022
सोनिया-प्रियंका का देश की रक्षा का संकल्प दोहराने का आह्वान