यादव ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 31 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगमन : 2025 पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2024 भारत के साथ मध्यप्रदेश समग्र विकास का पर्याय बना। आने वाला वर्ष-2025 निश्चित ही विकसित भारत के ध्येय को गति देगा, भारत की विकास यात्रा को नया आयाम मिलेगा और नया अध्याय गढ़ा जाएगा।

डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष-2024 प्रदेश में जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। राज्य सरकार आने वाले वर्ष में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरसक प्रयास करेगी।

डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय नव वर्ष के साथ ही अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष को मनाने की परंपरा है, यह अवसर प्रदेश के विकास में भागीदारी के संकल्प का भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि विकास के प्रयासों में निश्चित ही प्रदेश के नागरिकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

Next Post

बटरफ्लाई पार्क: जिंदा तितलियों का रंगीन संसार है यहाँ

Tue Dec 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेकवाटर के किनारे रंगीन तितलियां पर्यटकों का बचपन लौटा रहीं,मंत्री विजय शाह का सपना बदला वास्तविकता में   नवभारत न्यूज खंडवा। रंगों का अनोखा समन्वय किसे नहीं भाता। शायद ही कोई होगा,जो रंग-बिरंगी तितलियों को देखकर मोहित […]

You May Like