नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराया

मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराया।

मुंबई फुटबॉल एरिना में सोमवार को खेले गये मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के अलाएद्दीन अजारेई ने शुरुआती 46वें सेकंड में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह आईएसएल में किया गया सबसे तेज गोल था।

83वें मिनट में अजराए ने सुधार करते हुए मैकर्टन निकसन के पास को बॉक्स के केंद्र से बाएं पैर से शॉट लगाकर गोल में बदल दिया। विंगर मैकार्टन निक्सन ने 86वें मिनट में तीसरा गोल किया।

इस जीत से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 21 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Next Post

रूस सैन्य़बलों के हमले में 505 यूक्रेनी सैनिक मारे गये

Tue Dec 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मास्को, 31 दिसंबर (वार्ता) रूस के त्सेंट्र (सेंटर) समूह के बलों ने पिछले दिन 12 यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया, जिसमें कीव के 505 सैनिकों मारे गये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि […]

You May Like