मुंबई पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए तैनात की कड़ी सुरक्षा

मुंबई, (वार्ता) मुंबई पुलिस ने मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या समारोह के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशे में गाड़ी चलाना, कानून व्यवस्था और यातायात उल्लंघन जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विशेष इकाइयों के साथ 15,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।

पुलिस के अनुसार, शहर में नए साल की पूर्व संध्या समारोह के लिए सुरक्षा कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है। मंगलवार शाम को आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 29 उपायुक्त, 53 सहायक आयुक्त, 2184 पुलिस अधिकारी और 12,048 कांस्टेबल कर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे।

राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) प्लाटून, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), दंगा नियंत्रण पुलिस और होम गार्ड के जवान भी सुरक्षा में शामिल होंगे।

महत्वपूर्ण सड़कों पर ‘नाकाबंदी’ (पुलिस जांच चौकियां) होंगी और शहर में नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि छेड़छाड़, हंगामा करने और अवैध शराब और नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर की रात को नशे में धुत ड्राइवरों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो अगली सुबह तक जारी रहेगा।

गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगाउ चौपाटी, जुहू बीच और बांद्रा में बैंडस्टैंड जैसे लोकप्रिय स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। सभी जगहों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और छेड़खानी विरोधी दस्ते तैनात रहेंगे।

चूंकि गेटवे ऑफ इंडिया के साथ-साथ ताज होटल परिसर में नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है, इसलिए मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर पालन करने के लिए कई नियम जारी किए हैं। पुलिस ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाये गये हैं।

Next Post

महाराष्ट्र: बदमाशों ने दूध प्लांट के कर्मचारी से 20 लाख रुपये नकद लूटे

Tue Dec 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अहिल्यानगर (महाराष्ट्र), (वार्ता) महाराष्ट्र के अहिल्यानगरी (अहमदनगर) जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक डकैती में चार बदमाशों ने नकदी ले जा रहे वाहन की खिड़की तोड़कर एक दूध संयंत्र के कर्मचारियों से 20 लाख रुपये छीन […]

You May Like