नए साल से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

जबलपुर: तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम की रंगत बदल गई है। बीते कुछ दिनों से ठंड के तेवर कमजोर पड़ गए है।  अभी मौसम का मिजाज गरम-नरम चल रहा है। अब नए साल से कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार बन रहे है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 9.9 और शाम को 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

उत्तरी हवाएं 2 से 3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
मौसम विभाग के मुताबिक  उत्तरी पंजाब एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 203 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।  दक्षिण-पश्चिमी एवं संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

Next Post

गृहमंत्री देश की जनता से मांफी मांगें : मौर्य

Sat Dec 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भिंड: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कथित बयान दिया गया था जिसके विरोध में दबोह नगरवासियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया। डीसी मौर्य ने ज्ञापन के दौरान कहा […]

You May Like