हिंदू संगठन द्वारा नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़

इंदौर : इंदौर में बुधवार  को बवाल हो गया। नगर निगम की टीम द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर इलाके में बाड़ा तोड़ने के लिए पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम गायों का बाड़ा तोड़ने के बाद गायों को छुड़ाकर फूटी कोठी के पास पहुंची थी। तभी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और गौ को छुडाने की कोशिश करने लगे।

जमकर हंगामा, नारेबाजी और मारपीट के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की गई।मौके पर नगर निगम की गाड़ियां तोड़ दी गई। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि नगर टीम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पशुओं को हातोद भेजा जाएगा।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिमूवल विभाग की टीम के साथ की गई मारपीट की घटना में घायल निगम कर्मचारियों से मिलने के लिए आयुक्त श्री वर्मा शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचे। आयुक्त श्री वर्मा ने घायल कर्मचारियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना

Next Post

2024 के अंत एवं 2025 के शुरुआत में होने वाली भीड़ को देखते हुवे प्रशासन ने करी तैयारी

Wed Dec 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ओंकारेश्वर:बुधवार को करीब एक लाख से भी अधिक भक्त ओंकारेश्वर पंहुचेप्रातः मंगला आरती के बाद भक्तों की भीड़ ओमकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिरों में लग गई।मध्यान्ह भोग के बाद भीड़ एकदम बढ़ती चली गईट्रस्ट द्वारा शीघ्र दर्शन टिकट […]

You May Like