इंदौर, 24 दिसंबर (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव रहा गुड़ महंगा बिका। खाद्य तेलों में उठाव से भाव तेजी लिए रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में मांग के साथ मजबूती दर्ज की गई। आज दाल तथा चावल में पूछपरख बताई गई।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग सुधार लिए बताई गई।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली सुधार से सोयाबीन रिफाइंड तेजी लिए रहा। तिलहन में उठाव से सरसों में मजबूती दर्ज की गई। सोयाबीन में लिवाली बताई गई।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज मजबूती लिए बताया गया। तुअर चना महंगा बिका। दाल में उठाव रहा। चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।