बेचे गए धान का किसानों को नहीं मिल रहा है भुगतान

रीवा: जिले के त्योंथर क्षेत्र में शासन द्वारा किसानों से की जा रही धान खरीदी का भुगतान नही मिल पा रहा है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भरोसा था कि उनके धान की खरीदी होते ही उनके खाते में एक सप्ताह के भीतर ही राशि आ जाएगी किंतु धान खरीदी के लगभग 25 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में राशि नहीं आई। बताया गया है कि मिलर द्वारा धान खरीदी केंद्र से ही धान का उठाव होना है और धान का उठाव होने के बाद ही भुगतान मिलेगा किन्तु यहां मिलर द्वारा धान का उठाव नहीं हो पा रहा है।

रायपुर सोनौरी की खरीदी केन्द पर देखा गया है कि धान भारी मात्रा में खुले आसमान के नीचे पड़ा है और उसका उठाव नहीं हो पा रहा है।और खरीदी केन्द‌ पर नयी खरीदी के लिए जगह नहीं बची है और न ही किसानों को पैसा मिल रहा है।

किसानों को धान बिक्री का पैसा न मिलने के कारण किसानों में असंतोष बढ रहा है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढखरा खरीदी केंद्र में भी धान का उठाव नहीं हो रहा है और किसानों को भुगतन नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर सोनौरी के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप मिश्रा ने किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन से मांग किया है कि किसानों के द्वारा बेचे गए धान का भुगतान सीधे उनके खाते में शीघ्र डाला जाए जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े

Next Post

सागर लोकायुक्त की दमोह के पटेरा में कार्यवाही

Tue Dec 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दमोह: आवेदक रामकुमार मिश्रा, सरपंच ग्राम पंचायत कुटरी जनपद पंचायत पटेरा जिला दमोह. आरोपित -:- भूर सिंह रावत सी .ई. ओ. जनपद पंचायत पटेरा। घटनास्थल__जनपद पंचायत कार्यालय पटेरा जिला दमोह। रिश्वत राशि-20,000/- रुपये। * *विवरण* *:_ आवेदक […]

You May Like