‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से बिहार को कोई फायदा नहीं होने : तेजस्वी

भागलपुर, 22 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से बिहार को कोई फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि यहां राज्य सरकार स्थिर रह नहीं पाती है।

श्री यादव ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि देश के संवैधानिक ढांचे को क्षति पहुंचाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन कानून लाया जा रहा है।जब चुनाव आयोग सिर्फ बिहार में एक बार चुनाव नहीं करा पाती है तो फिर समूचे देश में एक साथ चुनाव कैसे करायेंगी। खासकर, बिहार में ऐसा संभव नहीं है।

श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तोड़-फोड़ की राजनीति करती है। हमारे नीतीश चाचा तो कभी इधर कभी उधर रहते हैं। वे पलटी मारते रहते हैं। यदि सरकार गिर गई तो बिहार में क्या होगा। ऐसे में तो राज्यपाल ही प्रदेश का शासन चलाएंगे। इससे आम जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विजन रह नहीं गया है। वे थके हुए मुख्यमंत्री हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के भरोसे सरकार चला रहे हैं। कर्मठ और काम करने वाले अधिकारियों को साइड कर दिया गया है।चार- पांच लोगों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है और कई चीजों से अवगत भी नहीं कराया जाता है। प्रदेश के हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर मुख्यमंत्री चुप रहते हैं।

Next Post

सुपोषण में श्योपुर देश में द्वितीय स्थान पर रहा

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 22 दिसंबर (वार्ता) केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रतियोगिता में श्योपुर देश में सुपोषण के लिए किए गए प्रयासों में द्वितीय स्थान पर रहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना से बच्चों […]

You May Like