यूट्यूब ने 200 से अधिक रूसी चैनल किये ब्लॉक

मास्को, 20 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी कंपनी यूट्यूब ने इस वर्ष अब तक कुल 200 से अधिक रूसी चैनलों और 80 अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

रूसी मीडिया एवं संचार नियामक संस्था रोसकोम्नाडज़ोर ने शुक्रवार को कहा, “ब्लॉक किए गए रूसी चैनलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस साल, रूसी मीडिया, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों सहित यूट्यूब ने रूसी संगीतकारों के वीडियो को भी ब्लॉक करना शुरू कर दिया। केवल वीडियो ही नहीं, रूसी उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय कई चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया। यूट्यूब ने इस साल हमारे 80 से अधिक अकाउंट और कुल 200 से ज़्यादा चैनल ब्लॉक कर दिये हैं।’

नियामक ने कहा कि 10 जुलाई को, रोस्कोम्नाडजोर ने रूसी चैनलों को अनब्लॉक करने के लिए एक और मांग भेजी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

रोस्कोम्नाडज़ोर ने कहा, “रूसी कानून के व्यवस्थित उल्लंघन के कारण, पिछले तीन वर्षों में गूगल एलएलसी पर अदालत की ओर से लगाए गए जुर्माने की कुल राशि 25 अरब रूबल से अधिक थी। पूरी अवधि (2021 से) के लिए जुर्माने की राशि 34.5 अरब रूबल से अधिक है।”

जुलाई के अंत में, रूसी सांसद अलेक्जेंडर खिनश्टेन ने कहा कि रूस में यूट्यूब के डेस्कटॉप संस्करण की डाउनलोड गति 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। सांसद ने यूट्यूब की कथित रूसी विरोधी नीति को डाउनलोड गति की कमी का कारण बताया।

Next Post

बिहार में 423 कंपनियां करेंगी 1.80 लाख करोड़ से अधिक का निवेश

Fri Dec 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पटना 20 दिसंबर (वार्ता) बिहार सरकार की औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन, क्षेत्र विशेष, स्टार्टअप एवं निर्यात प्रोत्साहन समेत अन्य निवेशक फ्रेंडली नीतियों की बदौलत राज्य में निवेशकों की लगातार बढ़ रही रुचि से इस बार के वैश्विक निवेशक […]

You May Like