यादव अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल, 18 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 दिसम्बर को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिड-डे मिल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में फाउंडेशन द्वारा एक करोड़ वीं थाली में भोजन परोसने का कीर्तिमान बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन बावड़ियां कलां भोपाल में सुबह 9 बजे होगा।

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत भोजन परोसा जाता है। बावड़ियां कलां के किचन में प्रतिदिन 50 हजार छात्रों के लिये भोजन तैयार होता है। भोपाल के 645 स्कूलों में 38 गाड़ियों के द्वारा पहुँचाया जाता है। यहां पर आधुनिक मशीनों से भोजन तैयार किया जाता है। कुछ ही घंटों में एक लाख 20 हजार रोटियां और 30 हजार पूड़ियों के साथ अन्य खाद्य सामग्री भी तैयार होती है।

Next Post

कर्ज को लेकर विपक्ष के आरोपों को नकारा देवड़ा ने

Wed Dec 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 18 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में राज्य सरकार पर “भारी कर्ज” के विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सरकारें विकास कार्यों […]

You May Like