जमीन की आपसी सांठगांठ से उपजा विवाद
नगर निगम ने हटाया अल्लाह करीम मस्जिद से निर्माण
उज्जैन। चन्द रुपयों और जमीनों को हथियाने का लालच धार्मिक शहर में इस तरह बढ़ता जा रहा है कि आये दिन विवाद उत्पन्न हो रहे है। इससे न सिर्फ शांति भंग होने का खतरा बढ़ता है। बल्कि कानून व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें चामुंडा माता चौराहा के समीप मस्जिद की दुकानों को लेकर विवाद उपजा और अंत में नगर निगम और जिला प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा अवैध निर्माण अतिक्रमण हटाया गया
500 की रसदी पर…
नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार अल्लाह करीब मस्जिद के समीप जो दुकानें बनी है वहां पर एक दुकान दार द्वारा अवैध निर्माण अतिक्रमण किया गया। जिसे हिंदू जागरण मंच ने अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पता चला कि 500 रुपए महीना किराया देकर यह दुकान चलाई जा रही थी। जिसे ध्वस्त किया गया।
5 लाख ऑफ रिकार्ड दिए
नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जो अवैध निर्माण अतिक्रमण हटाया गया, वह निर्माण 5 लाख रुपए बाले बाल देकर कराया गया था। इस साठगांठ से यह मामला उजागर हुआ कि शहर में बड़े पैमाने पर इस तरह के अवैध कार्य चल रहे हैं। जिसकी जांच बड़े पैमाने पर जिला प्रशासन और नगर निगम को की जाना चाहिए।
नगर निगम ने हटाया कब्जा
सोमवार को प्रात: 10 बजे नगर निगम अमला एवं पुलिस प्रशासन चामुंडा माता मंदिर के पास विवेक पुरोहित पिता बैजनाथ पुरोहित द्वारा किए गए अवैध निर्माण जिसमें गोडाउन एवं दुकान का निर्माण किया गया था उसे तोड़ा। 5 फीट बाय 47 फीट एवं 21 फीट बाय 27 फीट का अवैध निर्माण स्थल पर पाया गया। जिसके क्रम में नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग एवं भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से उक्त अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।