उप राष्ट्रपति रविवार को ग्वालियर पहुंचेंगे

ग्वालियर,14 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यक्रम स्थलों के दो किलोमीटर की परिधि में नो फ्लाई जोन घोषित किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री धनखड़ कल वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल ग्वालियर पहुंचेंगे। वे ग्वालियर प्रवास के दौरान महाराज बाड़ा पर जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन कार्यक्रम और जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ‘जयविलास पैलेस’भी जायेंगे।

उनके ग्वालियर प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने महाराजपुरा विमानतल, जियो साइंस म्यूजियम महाराज बाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय और जयविलास पैलेस परिसर के दो किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इन सभी स्थानों पर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट उड़ाना प्रतिबंधित रहेंगे। यह आदेश 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक प्रभावशील रहेगा।

Next Post

यादव ने किया सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का लोकार्पण

Sat Dec 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सरसी (शहडोल), 14 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शहडोल जिले में सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का लोकार्पण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार […]

You May Like