निकी प्रसाद की अगुवाई में भारत ने अंडर-19 महिला एशियाकप के लिए टीम घोषित की

मुम्बई (वार्ता) भारत ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पहली बार होने जा रहे अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए निकी प्रसाद की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी हैं।

वर्ष 2023 में अंड़र-19 विश्वकप टीम का हिस्सा रही शबनम शकील को भी भारतीय महिला अंडर-19 टीम में जगह दी गई है। सानिका चलके को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 15 दिसंबर को करेगा।

इस चैंपियनशिप में मेजबान मलेशिया सहित कुल छह टीमें शिरकत कर रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय अंडर-19 महिला टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान ,नेपाल शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बंगलादेश, श्रीलंका और मलेशिया की टीम हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच कुआलालंपुर के बायुमस क्रिकेट ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।

छह टीमों में से चार टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी और उनके अंक और नेट रनरेट अगले दौर में भी कैरी फ़ॉर्वर्ड होंगे। जिसके आधार पर सुपर-4 की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 22 दिसंबर को खिताबी मुकाबला होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेले जाएंगे।

अंडर-19 महिला एशियाकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, शबनम शकील और नंदना एस

स्टैंड बाय: हर्ली गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे

नॉन ट्रैवलिंग रिज़र्व: प्रप्ति रावल

Next Post

विमल के आलराउंड खेल से एलएसजेए एकादश सेमीफाइनल में

Fri Dec 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ, (वार्ता) विमल पाण्डेय (21 रन, 3 विकेट) के आलराउंड खेल और आशीष बाजपेयी (44) की उपयोगी पारी से एलएसजेए एकादश ने एसबीआई कप मीडिया प्रीमियर लीग 2024-25 में गुरुवार को डीडीएआईआर एकादश को 12 रन से […]

You May Like