पल्स पोलियो अभियान के विशेष चरण में 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पिलाई गयी पोलियो ड्रॉप

भोपाल, 12 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के 16 अति-संवेदनशील जिलों में 8 से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष चरण सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38 लाख 64 हज़ार लक्षित बच्चों में से 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 95.08 प्रतिशत है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी ग्राउंड वर्कर्स, चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। श्री शुक्ल ने अभियान में लगे सभी कर्मियों की सराहना की।

श्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे इसके लिये सतत प्रयास किये जायें। अभियान के पहले दिन 29.08 लाख बच्चों, दूसरे दिन 5.06 लाख बच्चों और तीसरे दिन 2.59 लाख बच्चों को कवर किया गया।

 

Next Post

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Fri Dec 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी जिसमें दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को नयी दिल्ली तथा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली विधानसभा सीट से […]

You May Like