सीजन की सबसे सर्द सुबह हुई रिकॉर्ड

शीतलहर के साथ पारा लुढक़क़र छह डिग्री पर पहुंचा

जबलपुर। शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिसके बाद मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पारे में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया। बुधवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई। सुबह हल्के कोहरे की धुंध के साथ हुई।    सूरज के तेवर फींके पड़े रहे। पारा छह डिग्री तक लुढक़ गया। जिससे लोग ठिठरने मजबूर हुए। ठंड से बचने लोग गर्म कपड़े लादे रहे। अलाव भी जगह-जगह जलते देखे गए।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रति घंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई 70 डिग्री पूर्वी देशांतर व 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पर पहुंंच गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 74 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

 

Next Post

भाजपा  महानगर अध्यक्ष से की अभद्रता

Thu Dec 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष को एक नहीं बल्कि नौ कॉल करते हुए मोबाइल धारक द्वारा अभद्रता की गई हैं जिसकी शिकायत लार्डगंज थाने में कर दी गई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच […]

You May Like