भोपाल जिले के समस्त विद्यालय का संचालन सुबह 9 बजे से

भोपाल, 11 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में शीतलहर के कारण समस्त विद्यालय का संचालन सुबह 9 बजे से होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभावशील किया गया है। आदेश के अनुसार जिले में तापमान में कमी और शीतलहर के कारण समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय का संचालन सुबह 9 बजे से पूर्व नहीं करें। परीक्षाओं का संचालन पूर्ववत नियत समय सारणी अनुसार ही रहेगा।

 

Next Post

भोपाल रेल मंडल ने रेल यात्रियों से अर्जित किया तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

Wed Dec 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 11 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल ने नवंबर माह में अनुचित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों से तीन करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है। […]

You May Like