आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री होंगे शामिल
गीतकार मनोज मुंतशिर भी आएंगे
उज्जैन: भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन में 8 से 12 दिसंबर तक कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी समेत दर्जनों कलाकार भी शामिल होंगे.नवभारत से चर्चा में इस्कॉन मंदिर के पीआरओ पंडित राघव दास ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ का यह पूरा कार्यक्रम है, जिसमें विश्व गीता प्रतिष्ठान, त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय, इस्कॉन मंदिर, जिला प्रशासन और गीता परिवार हरिद्वार का भी इसमें सहयोग रहेगा.
मनोज मुंतशिर भी होंगे शामिल
नवभारत से चर्चा में विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने बताया कि गीतकार मनोज मुंतशिर भी गीता महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंग., 8 दिसंबर को गीता संवाद कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मनोज मुंतशिर गीता पर संवाद करेंगे.
गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड
गीता महोत्सव का मूल उद्देश्य जन-जन को श्रीमद् भागवत गीता से जोड़ना है। इसके लिए उज्जैन में 5108 लोग एक साथ श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे। विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा, हालांकि यह कार्यक्रम इस दिन प्रदेश के हर जिले में होगा।
12 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम
उज्जैन में 8 से 12 दिसंबर तक गीता महोत्सव के अंतर्गत कई प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 8 दिसंबर को मनोज मुंतशिर शुक्ला का गीता पर संवाद होगा. 9 दिसंबर को श्री कृष्ण भगवान पर आधारित महाआरती होगी. 10 दिसंबर को गीता पर आधारित प्रतियोगिता होगी, साथ ही मुंबई के दल की श्री कृष्णा अनेक नाम अनेक धाम की प्रस्तुति होगी. 11 दिसंबर को गीता पाठ उद्बोधन सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा ,जिसमें विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर शामिल होंगे. वहीं 12 दिसंबर को संपूर्ण गीता पाठ और यज्ञ होगा.
महोत्सव में प्रमुख आकर्षण
श्री कृष्ण गुरु सांदीपनी के आख्यान पर आधारित महानाट्य में नृत्य नाटिका गुरु दक्षिणा होगी, जिसमें सुमन सहा कोलकाता से शामिल होंगे. वहीं कृष्ण भगवान पर आधारित कृष्णायन श्री कृष्ण भजन होंगे. दर्जनों पुस्तकों का विमोचन होगा। विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर का उद्बोधन होगा. कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. सुदर्शन चक्र पर कृष्णा गाथा होगी. चित्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी.
मुख्यमंत्री होंगे शामिल
11 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू मैदान भोपाल में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा और इसी दिन शाम को कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर उज्जैन में कार्यक्रम का शुभारंभ सारस्वत उद्बोधन से होगा. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह लोधी संस्कृति मंत्री द्वारा की जाएगी