मध्य प्रदेश को हरा कर झारखंड ने जीती सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

सिकंदराबाद, 6 दिसंबर (वार्ता) हॉकी झारखंड ने रोमांचक फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को हराकर 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीत लिया।
हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्य प्रदेश पर 1-0 के मामूली अंतर से जीत हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। पहले क्वार्टर के अंत में हेमरोम लियोनी (15′) ने फ़ाइनल का एकमात्र गोल किया। जमुना कुमारी ने बाएं विंग से ड्रिबल किया और उन्होंने गेंद हेमरोम लियोनी को दी, जिन्होंने टूर्नामेंट का अपना सातवां गोल किया और हॉकी झारखंड को खिताबी जीत दिला दी।
तीसरे और चौथे स्थान के मैच में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी मिजोरम पर 4-3 से जीत हासिल की और चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की जीत में प्रियंका मिंज (9′, 12′, 12′) ने तीन गोल किए और अंजना ज़ाक्सा (4′) ने एक गोल किया। वानलालरिन्हलुई (36′, 52′) ने दो गोल किए और मंगलावमसांग (28′) ने भी हॉकी मिजोरम के लिए एक गोल हासिल किया लेकिन टीम फिर भी चूक गई।

Next Post

पहले खो-खो विश्व कप के लिये तैयारी पूरी

Fri Dec 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नई दिल्ली 6 दिसंबर (वार्ता) आगामी 13 जनवरी से शुरु होने वाले खो-खो विश्व कप के पहले संस्करण की मेजबानी करने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। 19 जनवरी तक चलने वाले विश्वकप की […]

You May Like