मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम सब जूनियर नेशनल के फायनल में पहुंची

भोपाल, 05 दिसंबर (वार्ता) सब जूनियर नेशनल वूमेन हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिकंदराबाद तेलंगाना में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का सेमीफायनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मिजोरम के मध्य खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश के बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मिजोरम की टीम को 3-2 के करीबी अंको से परास्त कर फायनल मुकाबले में जगह बनायी।

मध्यप्रदेश की तरफ से नाज नोशिन ने 13वें मिनिट में, रूबी राठौर ने 32 मिनिट में और तन्वी 56वें मिनिट में गोल किया। मिजोरम की टीम से रूथी लालावमजुअली ने तीसरे मिनिट में और कप्तान लालतलानचंगी ने 52 वें मिनिट में गोल किया। मध्यप्रदेश ने तन्वी के गोल से बढत बनाते हुये फायनल मुकाबले में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर एक बजे मध्यप्रदेश और झारखण्ड की टीम के मध्य खेला जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने मध्यप्रदेश बालिका हॉकी टीम के फायनल मुकाबले में पहुंचने पर खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं फायनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

Next Post

मोदी ने फडणवीस, शिंदे, अजित को दी बधाई

Thu Dec 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 05 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेन्द्र फडणवीस और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने गुरुवार को विश्वास जताया है […]

You May Like