भुवनवेश्वर की हैट्रिक से जीता उत्तर प्रदेश

मुम्बई 05 दिसंबर (वार्ता) कप्तान भुवनवेश्वर कुमार की हैट्रिक की बदौलत गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी के मुकाबले में उत्‍तर प्रदेश ने झारखंड को 10 रनों से शिकस्‍त दे दी।

उत्तर प्रदेश के 160 रनों के जवाब में बल्‍लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने तीन विकेट सस्‍ते में गंवा दिए। उत्कर्ष सिंह (एक), इशान किशन (आठ) और कुमार कुशाग्र (नौ) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद विराट सिंह और अनुकूल रॉय ने पारी संभालने का प्रयास किया। विकास सिंह (23) रन बनाकर आउट हुये। अनुकूल रॉय ने 44 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के लगाते हए 91 रनों की पारी खेली। जब तक अनुकूल क्रीज पर थे तब तक लग रहा था कि यहां से झारखंड यह मैच निकाल लेगा। मोहसिन खान ने जब उनको आउट किया तब भी झारखंड मैच में बना हुआ था।

16वें ओवर में झारखंड की टीम ने 116 रन बना लिए थे। 17वें ओर में भुवनेश्‍वर ने पहले मिंज (11) को आउट किया इसके बाद उन्‍होंने अगली दो गेंद पर बालाकृष्‍णा और विवेकानंद तिवारी को आउट कर हैट्रिक पूरी की औऱ झारखंड को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने झारखंड की टीम को 19.5 ओवर में 150 पर समेटकर 10 रनों से मुकाबला जीत लिया।

उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्‍वर ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिये। नीतीश राणा और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट लिये। विनीत पनवर, विपराज निगम और शिवम मावी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां झारखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्‍तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 160 रन बनाए। रिंकू सिंह 28 गेंदों में 45 रन, प्रियम गर्ग (31) और समीर र‍िजवी (24)रन ने अहम योगदान दिया। झारखंड की ओर से बाल कृष्णन ने तीन विकेट लिये। विवेकानंद तिवारी को दो विकेट मिले। अनुकूल रॉय, विकास सिंह और विकास कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

तीन पुलिया के अधूरे निर्माण पर चुप्पी,लालचौकी ब्रिज के लिए सांसद ने कागजी घोड़े दौड़ाए 

Thu Dec 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   नवभारत न्यूज खंडवा। कागज की नाव से नदी पार नहीं की जा सकती। खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील तो उपचुनाव का आधा सत्र और वर्तमान का लगभग सालभर पूरा कर चुके हैं। विभागों को पत्र लिखने […]

You May Like