स्टीफन मरांडी झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

रांची,05 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

राज्यपाल श्री गंगवार ने राज भवन के अशोक उद्यान में आयोजित आज एक सादे समारोह में श्री मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इसकेे अलावा उन्हें विधानसभा की सदस्यता की भी शपथ दिलाई गई ।श्री मरांडी झारखंड विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्य हैं और 1980 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन सेवा के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

आठ से 16 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों में पल्सपोलियो अभियान : यादव

Thu Dec 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 05 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के 16 जिलों में आगामी आठ से 16 दिसंबर के बीच पल्सपोलियो अभियान चलाया जा रहा है और प्रदेशवासी अपने बच्चों को […]

You May Like