पानसेमल नगर के वार्ड 4 निवासी विवेक अधिकार खेरनार का देश की सेवा करने हेतु अग्नीवीर सैनिक के रूप में चयन हुआ है,ट्रेनिंग के बाद विवेक पाटिल का नगर में आगमन पर ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया।परिवार के सदस्यो और मित्रो ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर के मेन रोड,नया प्लॉट सहित अन्य मार्गो में भ्रमण करवाया तथा जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर आरती की गई।उन्होंने बताया की देश की सेवा करने का उन्हे मौका मिला है इसलिए वे अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं,2 वर्षो की मेहनत के बाद उनका अप्रैल 2024 में सिलेक्शन हुआ जिसके बाद उन्होंने 7 महीने की ट्रेनिग के बाद वे अपने घर पहुंचे।माता पिता सहित बड़ो का आशीर्वाद लिया मित्रो और नगर वासियों ने उनको शुभकामनाएं,बधाई दी।
Next Post
पटेल ने टंट्या भील का किया पुण्य स्मरण
Wed Dec 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 04 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर आज उनका पुण्य स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री पटेल ने राजभवन […]

You May Like
-
10 months ago
सागर जिले के बीना, मालथौन में हुई चार इंच से अधिक बारिश