जनआक्रोश रैली में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

नवभारत न्यूज

रतलाम। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रभावी जन आक्रोश रैली हिंदू समाज ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे निकाली। श्री कालिका माता मंदिर परिसर से संत समाज की अगुवाई में निकली रैली में हजारों लोगों ने शामिल होकर हिंदू जन जागृति का परिचय दिया। जन आक्रोश रैली में शामिल महिला पुरुष युवा बुजुर्ग बच्चे सभी के मुंह से भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जय सियाराम के जय घोष निकल रहे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। वहीं रैली के मद्दे नजर सराफा बाजार, चांदनी चौक में दुकान लगभग बंद रही। लक्कड़ पीठा में भी दुकान बंद रही, मगर अन्य बाजारों में व्यापार व्यवसाय चलता रहा। दुकान बंद करवाने का कोई दबाव नहीं रहा। स्वेच्छा से जिन्होंने बंद की वे बंद रही। इसके पूर्व आयोजित सभा को रैली के संयोजक राजेश कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को षडयंत्र पूर्वक हिंसात्मक रूप दिया गया। सीए सोनाली दीदी जैन ने कहां की बांग्लादेश में पिछले कुछ माह से लगातार ही हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। मानवताओं को द्रवित करने वाली यह घटनाएं रोकने हेतु वहां के अल्पसंख्यक समाज के साथ पूरा भारतीय समाज उपस्थित है। संस्कार ऋषि पं. दिनेश व्यास निलकंठधाम घटवास ने कहा कि कुछ लोग मानवता को नष्ट करने का दुष्विचार लेकर निरीह लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि सभी को संगठित रहना है। पूर्व सैनिक और जनजाति सुरक्षा मंच के मध्य क्षेत्र के संरक्षक कैलाश निनामा ने कहा कि संगठन में शक्ति है बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों के खिलाफ षड्यंत्र को रोकने के लिए हम सभी को एक होना है तभी सुरक्षित रहेंगे। आशीष देने हेतु मंच पर दंडी स्वामी अत्यानंदजी सरस्वती(श्रृंगेरी मठ,परम पूज्य स्वामी देव स्वरूपजी महाराज (अखण्डज्ञान आश्रम ),परम पूज्य स्वामी 1008 आनंद गिरि जी महाराज (अड़वानिया), ज्ञानी हंसराज सिंह गुरूद्वारा दुख निवारण साहेब जावरा,परम पूज्य स्वामी नील भारतीजी महाराज (दत्त अखाड़स्व, रम स्वामी शिवानंदजी महाराज शक्तिपीठ सुजालपुर परम स्वामी योगेश नाथ जी जेठाना,परम स्वामी सुजानानंद जी महाराज अखंड ज्ञान आश्रम,परम राज राजेश्वरी माता पीतांबरा शक्ति पीठ,महर्षि संजय शिवशंकर दवे (वैदिक जागृति पीठ),परम ईस्कोन प्रभू जी महाराज, आदरणीय सविता दीदी (ब्रह्मकुमारी आश्रम),परम पूज्य स्वामी मनोज जी स्वामी (मांगल्य मंदिर),स्वामी सौरभजी महाराज,आचार्य महेशानंद जी महाराज,आचार्य अशोक वशिष्ठ महाराज,आचार्य चेतनजी शर्मा, स्वामी अभिषेक गिरी जी महाराज विराजित रहे।

 

कालिका माता मंदिर पर हुई सभा

 

जन आक्रोश रैली निकालने के पहले श्री कालिका माता मंदिर परिसर पर सभा हुई। संत समाज ने जन जागृति का संचार किया। सभा स्थल पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप भी आए। जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सभा स्थल पर शहरी और ग्रामीणों के अलावा चिकित्सक, अभिभाषक, शिक्षक सहित बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद था।

Next Post

डीजे के शोर ने ध्वनि प्रदूषण के रिकार्ड तोड़े

Tue Dec 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   नवभारत न्यूज खंडवा। डीजे पर रोक लगाए जाने के बावजूद जिला प्रशासन के आदेश की खुलकर धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। अधिकांश शादियों में डीजे धड़ल्ले से बज रहे हैं। बाराती इनकी धुनों पर डांस […]

You May Like