पत्नी और साली की हत्या करने वाला पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार

भोपाल, 03 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में आज एक पुलिस कर्मचारी ने पत्नी और साली की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागे आरोपी योगेश मरावी को मंडला जिले में पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार योगेश मरावी सहायक उप निरीक्षक के पद पर मंडला जिले में पदस्थ है। उसकी पत्नी विनीता भोपाल स्थित अपने मायके में थी। दोनों में किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद था और वह कई दिनों से मायके में ही रह रही थी।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी योगेश एक कार से सुबह यहां घर के पास पहुंचा और घटना को अंजाम देने के बाद कार से ही तुरंत भाग निकला। कार में एक चालक भी था। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर लोकेशन के आधार पर उसे मंडला जिले में गिरफ्त में ले लिया। इस कार्य में मंडला जिला पुलिस के अलावा अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। भोपाल पुलिस का एक दल आरोपी को लेने के लिए मंडला रवाना हो गया है।

आरोपी ने भोपाल में पत्नी विनीता के अलावा साली मेघा उइके की हत्या की है।

Next Post

यादव भोपाल में 4 दिसम्बर को सिंगल क्लिक से करेंगे श्रमिक परिवारों को अंतरित राशि

Tue Dec 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 03 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 दिसम्बर को भोपाल में संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 10 हजार 236 प्रकरणों में श्रमिकों के परिवारों को सहायता राशि 225 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक […]

You May Like