भोपाल, 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आज यहां बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिष्टाचार भेंट की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह भेंट यहां राजभवन में हुयी। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर का शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का बिहार के राज्यपाल श्री आर्लेकर ने अंग वस्त्र और स्मृति प्रतीक भेंटकर अभिनंदन किया।