सिवनी में मिला महिला का शव

सिवनी, 28 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय में आज एक महिला का शव पाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कंटगी नाके के समीप ड्रीमलैंड सिटी के गेट के सामने बंद अवस्था में खड़े एक ट्रक के नीचे एक महिला का शव पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम कराया। महिला की शिनाख्त शिवानी उईके (23) टपरा मोहल्ला ग्राम डोरली छतरपुर के रूप में की गई है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Post

रायसेन में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Thu Nov 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायसेन, 28 नवम्वर (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो चार पहिया वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे होशंगाबाद रोड स्थित एक ओवर ब्रिज के समीप […]

You May Like