मादा चीता निर्वा स्वस्थ, दो शावकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद

श्योपुर, भोपाल, 28 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा के चार शावकों को जन्म देने की खबर सामने आने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां दो शावकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में प्राप्त हुए हैं।चीता परियोजना संचालक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा की रेडियो टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा के ‘डेन साइट’ से दूर होने पर वन्य-प्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल द्वारा निरीक्षण किया गया। डेन साइट पर दो नवजात चीता शावकों के शव क्षत-विक्षत रूप में मिले।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार संचालक ने बताया कि सभी संभावित स्थलों का निरीक्षण करने पर किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले। मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। चीता शावकों के शरीर से सैम्पल लेकर अग्रिम परीक्षण के लिये भेजा गया है। मृत्यु का कारण शव परीक्षण के बाद ही ज्ञात हो सकेगा। कूनो में शेष सभी वयस्क चीता एवं 12 शावक स्वस्थ हैं।
कूनाे में चार दिन पहले ही मादा चीता निर्वा के चार नए शावकों को जन्म देने की खबर सामने आई थी। इसके साथ ही कूनो में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई थी।
निर्वा नाम की मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था।

Next Post

मंगोलिया में एचआईवी संक्रामितों की संख्या बढ़कर हुई 388

Thu Nov 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उलानबटोर, 28 नवंबर (वार्ता) मंगोलिया में ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) पॉजिटिव व्यक्तियों और एड्स रोगियों की कुल संख्या 388 तक पहुंच गयी है। नेशनल सेंटर फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीसीडी) द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में […]

You May Like