कांग्रेस की भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

भेापाल, 25 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का नाम कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में सामने आने पर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की एक सप्ताह में गिरफ्तारी ना होने की स्थिति में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री साधना भारती और और मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बालाघाट में एक शिक्षिका से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दुष्कर्म करता है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो कांग्रेस धरना, प्रदर्शन करते हुए बालाघाट बंद रखेगी।

सुश्री भारती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हिंदू धर्म या सनातन धर्म का सर्वाेच्च सिद्धांत है, वसुधैव कुटुंबकम् मगर भाजपा का सर्वाेच्च सिद्धांत ‘संघधैव कुटुंबकम्’ अर्थात संघ ही हमारा परिवार है। भाजपा केवल वोट हथियाने के लिए हिन्दू हितैषी होने का ढोंग करती है, जब कि पार्टी हिन्दू बेटियों की रक्षा और सुरक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता और प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुश्री भारती ने कहा कि बालाघाट में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे ने शादी का झांसा देकर शिक्षिका का शारीरिक शोषण किया और फिर उसे धोखा देकर किसी और से विवाह करने लगा। शिक्षिका ने सगाई के दौरान ही पुलिस बुलाई, पुलिस ने बेहद आनाकानी के बाद रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने कहा कि अगर आगामी एक सप्ताह में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस भी बालाघाट में होने वाले विराट धरना प्रदर्शन में पूरी शक्ति के साथ शामिल होगी।

Next Post

भोपाल में मंगलवार को निकलेगी संविधान दिवस पदयात्रा

Mon Nov 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 25 नवंबर (वार्ता) देश में संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी में ‘संविधान दिवस पदयात्रा’ निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में भोपाल में […]

You May Like