शर्मा ने भोपाल में सुना प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भोपाल, 24 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदत्त शर्मा ने आज भोपाल मध्य विधानसभा के कैम्पियन स्कूल के गेट के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान श्री शर्मा ने बूथ क्रमांक 192 के नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष सहित सदस्यों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मन की बात में यंग लीडर डायलॉग का उल्लेख किया है। अगले वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग भी देश के गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को राजनीति से जोड़ने का ही एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस खास तरीके से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर बड़ी संख्या में देश के ऐसे युवा राजनीति से जुड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भोपाल के महेश का उल्लेख किया, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भोपाल के महेश जो भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं उनका उल्लेख किया। साथ में ही एक पेड़ मां के नाम यह एक महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री ने देश में शुरुआत की थी अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर ये आव्हान किया था जो आज जन आंदोलन बन गया है।

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्यों का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस ऑर्गनाईजेशन है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता जैसे अभियान चलाकर प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति से ही पिछले वर्ष विधानसभा और इस साल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पार्टी को मिली है। इस अवसर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

बेटी और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान, समाज के हर व्यक्ति की है जिम्मेदारी: यादव

Sun Nov 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 24 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘हम होंगे कामयाब’ पखवाड़े को सफल बनाने की अपील की है। डॉ […]

You May Like