पाँच लोकसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा

भोपाल, 12 अप्रैल  मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होगा। द्वितीय चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री राजन ने बताया कि 12 अप्रैल को पाँच लोकसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा हो गया है। यह रेंडमाइजेशन अभ्यर्थी/उनके प्रतिनिधि, प्रेक्षक और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में लोकसभा संसदीय क्षेत्र मुख्यालय में हुआ। इसमें टीकमगढ़ (अजा), रीवा, खजुराहो, दमोह और होशंगाबाद शामिल हैं। सतना लोकसभा क्षेत्र में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह से एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट (बीयू) की एफएलसी की जाकर पृथक से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा।।

Next Post

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

Fri Apr 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ 12 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के […]

You May Like