के संजय मूर्ति ने कैग पद की शपथ ली

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री के संजय मूर्ति को गुरुवार को भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) पद की शपथ दिलायी।

 

शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडपम में आयोजित किया गया।

 

श्री मूर्ति ने राष्ट्रपति के समक्ष कैग पद की शपथ ली। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी प्रस्तुत थे।

 

श्री मूर्ति 1989 बैच के भारतीय प्रशासन सेवा के हिमातल काडर के अधिकारी हैं। वह श्री गिरीश चंद्र मुर्मु का स्थान ले रहे हैं, जो 20 नवंबर को कैग के पद से सेवानिवृत्त हुये।

Next Post

वर्ष 2024 में सीओ2 उत्सर्जन पिछले साल से अधिक होगा-जीसीबी

Thu Nov 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बाकू, 21 नवंबर (वार्ता) बाकू में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (कॉप 29) में वैश्विक कार्बन बजट (जीसीबी) ने इस साल कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में वृद्धि के बारे में आशंका जताई है जबकि […]

You May Like