किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या।

भिंड. । सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत वाटर वक्स पर गली में कचरा डालने विवाद पर एक युवक ने मंदिर से लौट रहे किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली, देहात और बरोही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना मंगलवार सुबह सवा सात बजे की है। जानकारी के अनुसार वाटर वक्स निवासी 45 वर्षीय परमाल सिंह पुत्र मुन्ना सिंह भदोरिया की मोहल्ले में आदर्श किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। परमाल सिंह के घर के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह भदोरिया रहते हैं। अभिषेक के घर के लिए जाने के लिए पांच फीट की गली है। इस गली में परमाल के घर के लोग कचरा डालते हैं। इस बात को लेकर दोनों में तीन साल से विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। तब डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी। रात में अभिषेक ग्वालियर चला गया था। मंगलवार सुबह अभिषेक ग्वालियर से भिंड आया। परमाल जब मंदिर से वापस घर लौट रहे थे, तभी अभिषेक से सामना हो गया और अभिषेक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से परमाल सिंह को गोली मार दी। परमाल के सड़क पर गिरते ही आरोपित बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया। स्वजन गंभीर हालत में परमाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआइ प्रवीण चौहान, देहात टीआइ मुकेश शाक्य और बरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू

Tue Nov 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य स्थिति की बहाली के बाद दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें और अगले वर्ष से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर सैद्धांतिक […]

You May Like