शक्कर में उठाव, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में तेजी, दाल- चावल में पूछपरख

इंदौर, 18 नवंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव रहा। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा होकर बिका। तिलहन रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन बना रहा। दलहन मांग के साथ तेजी लिए बताएं गए। आज मूंग, मसूर महंगी बिकी। दालों में उठाव रहा। चावल में कामकाज सामान्य वत रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव रहा। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में मांग रही। साबूदाना पूछपरख रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में मांग कमी से भाव में गिरावट दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा होकर बिका। तिलहन में सोयाबीन में खरीदी रही।

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज तेजी लिए रहा। आज मूंग तथा मसूर में मांग बढ़ी रही। दालों में स्थिरता दर्ज की गई। चावल में लिवाली बताई गई।

Next Post

सोना-चांदी में उछाल

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर, 18 नवंबर (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये तथा चांदी 500 रुपये का उछाल लिए रही। आज चांदी सिक्का मजबूत रहा। विदेशी बाजार में सोना 2595 डालर व चांदी 3080 सेन्ट प्रति औंस बिकी। […]

You May Like