बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी मानव द्वंद प्रबंधन पर कार्यशाला

उमरिया, 18 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी मानव द्वंद प्रबंधन पर आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन्यजीवों की सुरक्षा मुख्य रूप से ‘हाथी मानव द्वंद प्रबंधन’ विषय पर विशेषज्ञों द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में ट्रंक कॉल एनजीओ मुंबई के व्याख्याता श्री आनंद शिंदे, प्रकृति फाउंडेशन के श्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी, वन विभाग के फील्ड डारेक्टर, उप संचालक, रेंज ऑफिसर मगधी और वनरक्षक ने वन्यजीव संरक्षण और हाथी मानव द्वंद प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन मानपुर परिक्षेत्र द्वारा किया गया।
कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, हाथी मित्र और ग्राम लोग उर्दाना, छपड़ोड, देवरी, बलहोड, माला, मचखेता, मढौ, गुरुवाही, डोभा, नेवसी, समरकोइनी के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Post

गांजे के हरे पेड जब्त

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना, 18 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के टेढी गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर के आंगन मे लगे गांजे के दस हरे पेड जब्त किये हैं। पुलिस सूत्रों के […]

You May Like