मोदी को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान

आबुजा, 17 नवंबर (वार्ता) नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को यहां राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से सम्मानित किया।

नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने स्टेट हाउस में एक समारोह में, भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनेता और शानदार योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से सम्मानित किया।

सम्मान पत्र के उद्धरण में कहा गया कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन से सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा मिला है।

पुरस्कार स्वीकार करते समय, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत और नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझीदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

Next Post

निर्मम लापरवाही की भेंट चढ़े मासूम बच्चे

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email झांसी मेडिकल कॉलेज में हाल ही में 10 मासूम बच्चों की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो गई। दरअसल निर्मम सरकारी लापरवाही की भेंट ये मासूम जिंदगियां चढ़ गई. यह घटनाक्रम जितना शर्मनाक है, उतना ही चिंता […]

You May Like