महाराष्ट्र की जनता मोदी को फिर सिखाएगी सबक : खरगे

नयी दिल्ली 17 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबक सिखाएगी।

श्री खरगे ने कहा,“लोकसभा में महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी को कुछ सबक़ सिखाया। उनके बहुमत को आपने कम किया। अब उनकी सरकार को खड़े होने के लिए भी दो पैरों की ज़रुरत है-बिहार के नीतीश कुमार और आंध्रा के चंद्रबाबू नायडू।”

उन्होंने कहा,“अगर ये दोनों निकल गए, तो मोदी सरकार गिरेगी, ठहरेगी या टिकेगी। ये कमाल महाराष्ट्र ने लोकसभा चुनाव में किया है। अब विधान सभा चुनाव में तो आपको पूरी तरह से डट कर मुक़ाबला करना है।”

Next Post

मोदी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति से की बातचीत

Sun Nov 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अबुजा, 17 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और नाइजीरिया आतंकवाद, ड्रग्स और समुद्री डकैती की चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर रहे हैं और इस बात पर जोर दिया कि […]

You May Like