होम्बले फिल्म्स ने जारी किया ‘महावतार नरसिम्हा’ का पोस्टर

मुंबई, (वार्ता) होम्बले फिल्म्स ने फ़िल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का पोस्टर रिलीज़ कर दिया है।

होम्बले फिल्म्स ने ग्रामीण भारत की कहानी पर आधारित सुपरहिट फिल्म कंतारा पेश की थी। एक ऐसी कहानी जिसने सभी के दिलों को छू लिया। अब, सभी के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने अपने नए मेगा प्रोजेक्ट महावतार नरसिम्हा का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जो एक एनिमेशन फिल्म होने वाली है।

अपने सोशल मीडिया पर होम्बेल फिल्म्स ने एक दिलचस्प मोशन पोस्टर के साथ अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की घोषणा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है:”जब आस्था को चुनौती दी जाती है, तो वे प्रकट होते हैं।अंधकार और अराजकता से त्रस्त दुनिया में… किंवदंती, अर्ध-मानव, अर्ध-सिंह अवतार-भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार के प्रकट होने के साक्षी बनें।

अच्छाई और बुराई के बीच महाकाव्य युद्ध का 3डी में अनुभव करें।जल्द ही आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में आ रहा है!

निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, “महावतार नरसिंह का हिस्सा बनकर हमें बहुत गर्व है। इस एनिमेटेड फिल्म को बहुत दिल, आस्था और मूल्यों के साथ बनाया गया है, जिन पर हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं। हमें लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे साझा किया जाना चाहिए। हिंदू शास्त्र विशाल हैं और अद्भुत कहानियों से भरे हुए हैं। हम भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की कहानी को एनीमेशन के माध्यम से लाने के लिए सम्मानित हैं। ये वो कहानियाँ हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, और हमारा मानना है कि हर किसी को इनसे जुड़ने का मौका मिलना चाहिए।”

Next Post

अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनायेंगे अजय देवगन!

Sun Nov 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अजय देवगन और अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ में काम किया […]

You May Like