भाजपा के ‘बूथ संगठन पर्व’ की शुरूआत

भोपाल, 14 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां
बूथ संगठन पर्व की शुरूआत की और उन्हें “पन्ना प्रमुख” की जिम्मेदारी दी गयी है।
प्रदेश भाजपा की ओर से बताया गया है कि भोपाल के हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र के ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार मंडल’ के बूथ क्रमांक-223 पर श्री शर्मा ने बूथ संगठन पर्व की शुरूआत की और वे स्वयं “पन्ना प्रमुख” बने। प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान पहली बूथ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गोस्वामी सहित 11 पदाधिकारियों और सदस्यों को सहमति से चुना गया।
दूसरी ओर “पन्ना प्रमुख” का दायित्व ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने कहा कि वे आज गर्व महसूस कर रहे हैं कि उन्हें उनके बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका मिली है। वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस क्षेत्र को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण को कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मनाया। दूसरे चरण में भी यह जोश कायम रहेगा, ऐसा उनका विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। इसलिए पूरी पारदर्शिता के साथ संगठन चुनाव संपन्न होते है।
श्री शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में सदस्यता पर्व में प्रदेश ने इतिहास रचा है और आज तक 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। हमारा दूसरा चरण “बूथ संगठन पर्व” की शुरुआत आज से हो गई और यह 20 नवंबर तक चलेगा। संगठन पर्व पर प्रदेश के 65 हजार 13 बूथों में प्रत्येक बूथ पर तीन महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। बूथ कमेटी में हर वर्ग के लोगों को स्थान देने की शुरूआत भी आज से हो गई है। इसी दिशा में अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम इंचार्ज, व्हाट्सएप इंचार्ज सहित लाभार्थी इंचार्ज भी बनाया गया और प्रदेश भर में इस तरह संगठन पर्व के तहत सभी वर्गों को शामिल कर प्रतिनिधित्व दिया जायेगा।

Next Post

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है गीता उत्सव: यादव

Thu Nov 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 14 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमद् भगवत गीता पर केन्द्रित गीता उत्सव के अभियान पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सव का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता […]

You May Like