55 लाख से अधिक हितग्राहियों को दी 2674 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

भोपाल, 14 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को इस वित्तीय वर्ष में 2674 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा समाज के निर्धन, निराश्रित, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहित, दिव्यांगजनों तथा कन्या अभिभावकों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के माध्यम से 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रति माह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष अप्रैल माह में 57 लाख 12 हजार हितग्राहियों को 342 करोड़ 73 लाख रुपए, मई माह में 56 लाख 33 हजार हितग्राहियों को 338 करोड़ 2 लाख रुपए, जून माह में 55 लाख 29 हजार हितग्राहियों को 381 करोड़ रुपए, जुलाई माह में 55 लाख 16 हजार हितग्राहियों को 330 करोड़ 96 लाख रुपए, अगस्त माह में 55 लाख 40 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 42 लाख रुपए, सितंबर माह में 55 लाख 40 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 41 लाख रुपये, अक्टूबर माह में 55 लाख 45 हजार हितग्राहियों को 332 करोड़ 71 लाख रुपये तथा नवंबर माह में 55 लाख 55 हजार हितग्राहियों को 333 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है।

Next Post

श्री पटेल और डॉ यादव का शहडोल का दौरा

Thu Nov 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शहडोल, 14 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 नवंबर को शहडोल आएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन 15 नवंबर को सुबह […]

You May Like